अन्य
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे हरिद्वार, पार्क का किया लोकार्पण
jantaserishta.com
10 Aug 2024 8:36 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचें। यहां उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बने पार्क का लोकार्पण किया।
इस मौके पर यूपी के भाजपा विधायक भी पहुंचें। हरिद्वार दौरे पर पहुंचें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में बाढ़ के हालातों को लेकर आलाधिकारियों से बात की।
उन्होंने यूपी के सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों को उत्तराखंड से निकलने वाली तमाम नदियों और बरसाती नालों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
मानसून के इस दौर में यूपी में उफनाई तमाम नदियों से बने बाढ़ जैसे हालात से निपटना उन्होंने बड़ी चुनौती बताया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में बाढ़ का कारण नेपाल और उत्तराखंड से निकलने वाली सभी नदियों एक साथ ज्यादा पानी आना है, ऐसे में वे पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।
इस बीच, उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “कभी नेपाल में ज्यादा बारिश होती है, तो कभी उत्तराखंड में ज्यादा बारिश हो जाती है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रशासन की हमेशा से यही कोशिश रही है कि कैसे भी करके लोगों को इन प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सके।”
उन्होंने कहा, “हाल ही में भयंकर बारिश हुई थी। इससे प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया था और बाढ़ की संभावनाएं भी बढ़ गईं थीं। जब महज गंगा में ही पानी का जल स्तर बढ़ता है, तो ज्यादा समस्या नहीं होती है, लेकिन जब एक साथ कई नदियों में जल स्तर बढ़ जाता है, तो बाढ़ की संभावनाएं पैदा हो जाती हैं। ये सभी नदियां जाकर बलिया में टकराती हैं। पानी का बहाव पीछे की ओर आता है, इससे हम सभी को दुश्वारियों सामना करना पड़ता है और खतरा बढ़ जाता है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





