अन्य

नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा

jantaserishta.com
13 March 2025 8:42 AM IST
नवी मुंबई, दिल्ली में होली के दिन दोपहर बाद शुरू होगी मेट्रो सेवा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में होली और महाराष्ट्र में धूलिवंदन के अवसर पर 14 मार्च को मेट्रो ट्रेनों की सेवाएं सुबह बंद रहेंगी और दोपहर बाद ही शुरू होंगी। महाराष्ट्र के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीआईडीसीओ) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी।
सीआईडीसीओ की मेट्रो लाइन नंबर 1 (बेलापुर-पेंढर लाइन) पर मेट्रो सेवा सुबह के समय बंद रहेगी और दोपहर दो बजे से फिर शुरू होगी। उसने बताया कि होली के अवसर पर शुक्रवार को मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मेट्रो का आवागमन हर 15 मिनट के अंतराल पर होगा। सीआईडीसीओ ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि होली वाले दिन वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सहयोग करें।
सीआईडीसीओ के अनुसार, होली वाले दिन इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुबह के समय मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन दोपहर दो बजे से मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो जाएगी। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
डीएमआरसी ने बताया कि 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। उसने बताया कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर बाद 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। अगले दिन 15 मार्च से सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story