अन्य
हापुड़ में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश, कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा
jantaserishta.com
1 Aug 2024 8:48 AM IST

x
हापुड़: हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़िये झूमते हुए अब घर लौटने लगे हैं। उनके स्वागत में जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं जहां उनके विश्राम के लिए प्रदेश की योगी सरकार के साथ ही साथ निजी संस्थाओं के द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।
इसी बीच हापुड़ में कांवड़ यात्रियों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर एक जगह जमा हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किये जाने से शिव भक्तों में खुशी की लहर देखी गई।
बाबू अंसारी ने कहा कि गर्मी बहुत अधिक है। भोले बहुत दूर से आ रहे हैं। हम कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा, "हमारा इतिहास रहा है कि हम मिलजुल कर रहने वाले लोग हैं। भोले के बारे में लोग गलत गलत बात करते हैं। हमारी दुआ है कि हर साल इनकी यात्रा निकलती रहे, और हम उनकी सेवा करते रहे। देश सदियों-सदियों से भाईचारे का देश रहा है और उसी का हम पालन कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने अपने शिविर में भोले के लिए दवाइयों की व्यवस्था भी की है। भाईचारे का संदेश देने के लिए हमने पुष्प वर्षा की है। हम चाहते हैं कि जैसे हम सदियों से एक साथ रहे हैं, वैसे ही आगे भी हमारे बीच रिश्ता बना रहे। हमारे साथ अन्य लोग भी हैं जो इस सेवा में लगे हुए हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे मुस्लिम समुदाय के लोग हाथों में पुष्प लिए खड़े हैं और यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





