अन्य

कारोबारियों को अब मिलेगा अलग क्रेडिट, ज्यादा रिवॉर्ड और आसान खर्च मैनेजमेंट

Nilmani Pal
15 May 2026 5:43 PM IST
कारोबारियों को अब मिलेगा अलग क्रेडिट, ज्यादा रिवॉर्ड और आसान खर्च मैनेजमेंट
x

मुंबई। छोटे और बढ़ते कारोबारों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रोज़मर्रा के खर्चों और कैश फ्लो को सही तरीके से संभालना होता है। कई फाउंडर्स और बिज़नेस ऑनर्स आज भी अपने कारोबार के खर्च पर्सनल कार्ड्स या डेबिट कार्ड्स से चलाते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने नया एफडी-समर्थित बिज़नेस मल्टीप्लायर मेटल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

यह प्रीमियम मेटल कार्ड खासतौर पर फाउंडर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और बिज़नेस ऑनर्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिज़नेस और कार्डहोल्डर दोनों का नाम कार्ड पर दिखाई देगा, जिससे इसकी पेशेवर पहचान और मजबूत होगी। साथ ही, बिज़नेस खर्चों के लिए अलग क्रेडिट लिमिट मिलने से पर्सनल और बिज़नेस खर्च अलग-अलग रखना आसान होगा।

श्री शिरीष भंडारी, हेड- कार्ड्स, पेमेंट्स और लॉयल्टी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, शिरीष भंडारी ने कहा, "यह कार्ड उन बिज़नेस ऑनर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें रोज़मर्रा के कारोबार में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी, बेहतर पेमेंट अनुभव और मजबूत क्रेडिट सपोर्ट की जरूरत होती है।" इस कार्ड के जरिए ऑफिस सप्लाई, डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, बिज़नेस ट्रैवल, इंटरनेशनल पेमेंट्स और कर्मचारियों के खर्च जैसे कई भुगतान किए जा सकेंगे। कार्ड पर 45 दिनों तक ब्याज मुक्त क्रेडिट, इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस पर 0% फॉरेक्स मार्कअप, यूपीआई पेमेंट्स और बिज़नेस कैटेगरी पर ज्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

50,000 रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट से शुरू होने वाला यह कार्ड 100% एफडी वैल्यू तक की क्रेडिट लिमिट देता है। इसकी जॉइनिंग और सालाना फीस 1,000 रुपए रखी गई है, जिसे सालभर में 5 लाख रुपए खर्च करने पर माफ किया जा सकता है।

Next Story