अन्य

'दिमागी संतुलन ठीक नहीं', मणिशंकर अय्यर को करानी चाहिए जांच : नाना पटोले

jantaserishta.com
6 March 2025 8:53 AM IST
दिमागी संतुलन ठीक नहीं, मणिशंकर अय्यर को करानी चाहिए जांच : नाना पटोले
x
मुंबई: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए। अय्यर के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने आपत्ति जताई है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान नाना पटोले ने कहा, "आप किसके बारे में बात कर रहे हैं, यह उनकी निजी राय होगी। राजीव गांधी अब हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे बयान देने से लगता है कि उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ है और इसकी जांच होनी चाहिए।"
दरअसल, मणिशकंर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान राजीव गांधी के पीएम बनने पर आश्चर्य जताया है। उन्‍होंने कहा क‍ि राजीव गांधी कैंब्रिज में दो बार फेल हुए थे। इंपीरियल कॉलेज में भी फेल हुए। ऐसे में जो व्यक्ति फेल हुआ हो उसे देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाया जा सकता है।
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "जो बात नहीं कही जानी चाहिए थी, वह क्यों कही। अगर उन्हें माफी मांगनी ही थी, तो फिर इस तरह का बयान क्यों दिया। गलती करने के बाद माफी मांगने से कोई फायदा नहीं होता। भविष्य में ऐसी गलतियां न हों, इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आज उनके निलंबन की घोषणा की है।"
बता दें कि अबू आजमी ने हाल ही में मीडिया के सामने मुगल शासक औरंगजेब की जमकर तारीफ की थी। अबू आजमी ने औरंगजेब को क्रूर शासक मानने से इनकार कर दिया था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के कार्यकाल में भारत सोने की चिड़िया था। आजमी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। हालांकि, औरंगजेब को लेकर दिए बयान को लेकर अबू आजमी ने माफी मांगी। वीडियो जारी कर खेद जताया। विधानसभा सत्र से निलंबित होने को उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story