अन्य
अभ्यास सत्र में मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर, खराब सीजन का अंत
jantaserishta.com
1 May 2025 8:48 AM IST

x
चेन्नई: पंजाब किंग्स को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है, जहां अभ्यास सत्र के दौरान उनके विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी उनके प्रतिस्थापन के बारे में विचार नहीं किया गया है।
अय्यर ने टॉस के समय कहा, "हम अपनी प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। लड़के इस मैच को लेकर उत्साहित हैं। दुर्भाग्य से मैक्सवेल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। हमने अभी उनके प्रतिस्थापन के बारे में फैसला नहीं किया है।"
मैक्सवेल का यह सीजन भुला देने वाला रहा है। मैक्सवेल ने इस सीजन सात मैचों की छह पारियों में मात्र आठ की खराब औसत से केवल 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन रहा है। वह केवल पांच चौके और एक छक्का ही लगा पाए हैं, जबकि एक बार वह शून्य के स्कोर पर भी आउट हुए हैं। पंजाब ने दो मैचों में उनको प्लेइंग 11 से भी बाहर रखा था।
पंजाब किंग्स ने नवंबर में जेद्दा में हुई बड़ी नीलामी में मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





