अन्य

सुर्खियों में आने के लिए विवादित बयान देते हैं मौलाना तौकीर रजा: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

jantaserishta.com
16 July 2024 8:25 AM IST
सुर्खियों में आने के लिए विवादित बयान देते हैं मौलाना तौकीर रजा: भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी
x
लखनऊ: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि कई हिंदू लड़के-लड़कियां उनके संपर्क में हैं, जो मुस्लिम धर्म में आना चाहते हैं और अपने मनपसंद से शादी करना चाहते हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे बयान सुर्खियों में आने के लिए दिए जा रहे हैं।
राकेश त्रिपाठी ने कहा, "मौलाना तौकीर रजा जानबूझकर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसा ही प्रयास उन्होंने फिर किया। धर्मांतरण कराने का ये प्रयास घिनौना और चिंता में डालने वाला है। निश्चित तौर पर ऐसे किसी प्रयास पर सरकार रोक लगाएगी।"
उन्होंने कहा, किसी को लोभ-लालच देकर या बहला-फुसला और डरा-धमका कर अगर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं, तो आप देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। मौलाना तौकीर राजा की तमाम गीदड़ भभकियां सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए होती हैं। उनके इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मुखिया मौलाना तौकीर रजा ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा था कि कई हिंदू लड़के और लड़कियों उनके संपर्क में हैं, जो सनातन धर्म छोड़कर मुसलमान होना चाहते हैं और अपने पसंद के मुस्लिम लड़के और लड़की से शादी करना चाहते हैं।
मौलाना तौकीर ने बताया कि ऐसे हिंदू-लड़के और लड़कियों की सामूहिक शादी का, कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट से आगामी 21 जुलाई को सामूहिक शादी कार्यक्रम आयोजन की अनुमति भी मांगी है।
आईएमसी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को भेजे गए मांग पत्र में कहा गया है कि कई हिंदू युवक-युवतियां उनके संपर्क में है, जो धर्म परिवर्तन करके अपनी मनपसंद शादी करना चाहते हैं। सभी युवक-युवतियां बालिग हैं और उन्हें न तो कोई प्रलोभन दिया गया है और न ही किसी तरह का दबाव बनाया गया है। भारतीय संविधान के तहत वे कानूनन अपनी शादियां करना चाहते हैं। देश में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने के लिए इस तरह के सामूहिक शादी कार्यक्रम की अनुमति दी जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story