
x
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने का अभियान जारी है और इसके लिए इंदौर सहित अन्य स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पीथमपुर के सेक्टर तीन में पाइप फैक्ट्री है। इस पाइप फैक्ट्री में पीवीसी पाइप और इसके अलावा प्लास्टिक की अन्य सामग्री बनाने का काम होता है। मंगलवार की सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची ऊंची आग की लपटें उठने के साथ धुएं का गुबार छा गया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाने लगे और औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर बुलाए गए।
बताया गया है कि औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के फायर ब्रिगेड और पानी टैंकरों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इन कोशिशें के बावजूद भी जब आग पर नियंत्रण हासिल नहीं किया जा सका तो इंदौर सहित और भी स्थान से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पाइप फैक्ट्री में आग लगी उस समय कोई भी कर्मचारी फैक्ट्री के भीतर नहीं था। बताया गया है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप ले लिया।
जब तक आग को बुझाने की मुहिम शुरू हो पाती, तब तक वह काफी बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी। इस आग पर काबू पाने के लिए पीथमपुर सहित इंदौर, बदनावर, धामनोद की दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। वहीं मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





