अन्य

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

jantaserishta.com
14 Jun 2024 4:27 PM IST
कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
x
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित एक्रोपोलिस मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन शॉपिंग मॉल में फैले घने धुएं के कारण कुछ लोग बीमार पड़ गए। यह मॉल इस इलाके में काफी पॉपुलर है।
राज्य अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन अधिकारियों की टीमों ने शॉपिंग मॉल आने वाले लोगों और कर्मचारियों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।
एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "आग लगने से मॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। भगदड़ मच सकती थी, लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ।" मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, "अभी हमारी प्राथमिकता आग पर काबू पाना है। आग पर काबू पाने के बाद, आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। अगर मानदंडों का पालन करने में कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
अग्निशमन अधिकारियों को संदेह है कि आग मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में लगी। आग लगने के तुरंत बाद मॉल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। दमकलकर्मियों ने धुएं को बाहर निकालने के लिए कांच के कई पैनल तोड़ दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story