
x
नई दिल्ली: दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विनोबा पुरी मेट्रो स्टेशन के पास, लाजपत नगर-4 में आई-7 हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना सुबह 11.29 बजे मिली।
गर्ग ने कहा, "कुल 16 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।" आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर से ही दिख रहा है। फायर ब्रिगेड प्रमुख ने आगे कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक पता नहीं चला है कि आग क्यों लगी। आग बुझाने के बाद ही इसकी जानकारी सामने आएगी। बता दें कि हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





