अन्य

फैशन पर बेस्ड रियलिटी शो को को-प्रोड्यूस करेंगी मसाबा गुप्ता

jantaserishta.com
14 Jun 2024 1:19 PM IST
फैशन पर बेस्ड रियलिटी शो को को-प्रोड्यूस करेंगी मसाबा गुप्ता
x
मुंबई: मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता अपने अपकमिंग रियलिटी टीवी शो को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अभी तक इसका नाम नहीं रखा गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह इस शो को को-प्रोड्यूस करेंगी।
यह शो फैशन को भारतीय शादियों से जुड़े इमोशन्स के साथ जोड़ेगा। इसमें मसाबा के अपने खुद के डिजाइन किए गए ड्रेस की झलक दिखेगी। यह रियलिटी शो लोगों, उनकी बेबाक कहानियों और उन भावनाओं पर फोकस करेगा, जिसमें प्यार और फिर शादी का जश्न मनाया जाता है।
मसाबा इस शो को लूसिफेर सर्कस के साथ को-प्रोड्यूस करेंगी। यह शो फैशन आइडियाज को बढ़ाने और ट्रेडिशनल वेयर में नयापन लाने का वादा करता है। नए डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए, मसाबा ने कहा, "मैं आपके लिए मैरिज, कम्पैनियनशिप और इन दोनों के बीच की हर चीज की आकर्षक कहानियां लाने वाली हूं। हम आपको इसमें शादी के बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) दिखाएंगे, जो किसी भी भारतीय की जिंदगी में सबसे खास होते हैं। साथ में, हम उन खुशियों, परंपराओं और दिल को छू लेने वाले पलों को भी दिखाएंगे, जो इन इवेंट्स को यादगार बनाते हैं।''
बता दें कि यह शो उनके ब्राइडल कलेक्शन की सफलता के बाद लाने का फैसला किया गया है। बता दें कि करीना कपूर खान और मसाबा काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में करीना ने उनके लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन 'द मसाबा ब्राइड' के लिए एक साथ काम किया था। उन्होंने इस कलेक्शन को उन महिलाओं को समर्पित किया, जो अपने जीवन के हर पहलू को गर्व से अपनाती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story