अन्य

मार्केट आउटलुक: बजट, महंगाई और फेड स्पीच अगले हफ्ते बाजार के लिए होंगे अहम

jantaserishta.com
7 July 2024 11:01 AM IST
मार्केट आउटलुक: बजट, महंगाई और फेड स्पीच अगले हफ्ते बाजार के लिए होंगे अहम
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता काफी शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक-एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। यह लगातार पांचवां हफ्ता था, जब बाजार में तेजी देखी गई। आने वाला हफ्ता बाजार के लिए काफी अहम होगा। मोदी सरकार 3.0 पूर्ण बजट 23 जुलाई को पेश करेगी। ऐसे में इससे जुड़ी अपडेट्स पर निवेशकों की निगाहें होंगी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों की शुरुआत इस हफ्ते से हो जाएगी। टीसीएस और एचसीएल टेक 11 और 12 जुलाई को तिमाही नतीजे पेश करेंगी। वहीं, महंगाई के आंकड़े भी जुलाई के दूसरे हफ्ते में सरकार द्वारा पेश किए जाएंगे।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट में वरिष्ठ तकनीकी एनालिस्ट, प्रवेश गौर ने कहा कि आम बजट जुलाई में एक बड़ा इवेंट होने वाला है। पहले की तरह हम इस बार भी उम्मीद कर रहे हैं कि बजट विकास को बढ़ावा देने वाला होगा।
वहीं, वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेड चेयरमैन की स्पीच, यूके जीडीपी डेटा, अमेरिका में महंगाई के साथ जॉबलेस क्लेम के आंकड़े काफी अहम होंगे।
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड में सिनियर वाइस प्रेसिडेंट, अरविंदर सिंह नंदा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100 एक अहम सपोर्ट लेवल है। अगर यह टूटता है तो ये 23,800 तक जा सकता है। वहीं, 24,400 एक मजबूत रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी इसे तोड़ता है तो 24,450 और 24,600 तक जा सकता है। 24,400 और 24,500 के बीच कंसोलिडेशन की उम्मीद की जा रही है।
वहीं, अन्य जानकारों का कहना है कि बजट और अच्छा मानसून शेयर बाजार में तेजी के अहम वजह हैं। आने वाले हफ्ते से कंपनियों के तिमाही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। अगर नतीजे कमजोर या उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं तो बाजार में छोटी अवधि में गिरावट देखने को मिल सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story