अन्य
मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी
jantaserishta.com
12 Oct 2024 10:49 AM IST

x
नई दिल्ली: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक 'विजयादशमी' पर्व पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक दशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा भारत की विविधता में एकता और एकजुटता की भावना का प्रतीक है। यह त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के शाश्वत संदेश की याद दिलाता है, एक उज्जवल भविष्य की आशा जगाता है। चारों ओर मित्रता, भाईचारा, सद्भाव और अच्छाई की भावना व्याप्त हो।"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयदशमी की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि यह त्यौहार आपके जीवन को हर्षोल्लास से भर दे।"
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, "असत्य पर सत्य की विजय के पावन पर्व 'दशहरा' की हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा केवल बुराइयों का नाश करने का पर्व नहीं बल्कि यह समग्र मानवता को अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शुभ दशहरा!"
वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयादशमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय सियाराम।"
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, "रावण के कुशासन एवं अहंकार के अंत, अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का यह पर्व हमें सदैव विनम्र रहने और कभी भी अहंकार न करने का संदेश देता है। हम सबको सदैव कर्मपथ एवं धर्मपथ पर चलकर अपने लक्ष्य के प्रति अविचल रहकर विजय प्राप्ति को अपना जीवन सूत्र बनाना चाहिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





