अन्य

कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई, देश का नाम किया रोशन: दीपेंद्र हुड्डा

jantaserishta.com
29 July 2024 8:23 AM IST
कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई, देश का नाम किया रोशन: दीपेंद्र हुड्डा
x
रोहतक: हरियाणा की झज्जर जिले के छोटे से गांव गोरिया की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक से 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता है। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी हैं।
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मनु भाकर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा संसदीय क्षेत्र की छोटे से गांव की बेटी ने ओलंपिक में मेडल जीतकर रोहतक लोकसभा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मैं मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सारा देश खुश है और मैं उन्हें बधाई देता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले चार ओलंपिक में हरियाणा की ओर से भारतीय खिलाड़ियों की टीम में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी, और अब तक जितने भी मेडल जीते है, उसमें 60 प्रतिशत मेडल हरियाणा के है। पिछले चार ओलंपिक में हरियाणा लगातार मेडल जीत कर ला रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी केंद्र सरकार का बजट पेश हुआ है। हरियाणा को 'खेलो इंडिया' के बजट का महज तीन प्रतिशत मिला है, जबकि जिस राज्य का एक भी खिलाड़ी नहीं है उसको सबसे ज्यादा बजट मिला है। 'खेलो इंडिया' का बजट सबसे ज्यादा गुजरात को मिला है। ओलंपिक कोटा भी गुजरात को मिला है। यह अच्छी बात है, मगर हरियाणा का बजट कम क्यों है?
इंडियन शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल दिलाया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मनु भाकर की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
मनु भाकर के मेडल जीतने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story