अन्य
मनु भाकर ने पूरे देश का नाम किया रोशन, हरियाणा की बेटी की उपलब्धि पर गर्व: कंवर पाल गुर्जर
jantaserishta.com
29 July 2024 8:34 AM IST

x
यमुनानगर: हरियाणा की बेटी और भारत की शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
मनु भाकर के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में मनु भाकर की उपलब्धि पर खुशी की लहर है। मनु भाकर ने न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में रोशन किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मनु भाकर ने इससे पहले भी प्रदेश और देश का मान सम्मान बढ़ाया है। मनु भाकर ने शूटिंग में नए आयाम स्थापित किए है और इस बार उन्होंने इतिहास रच दिया है। हमें हरियाणा की बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है।
मनु भाकर की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि अब वह भारत के लिए शूटिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।
भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीत को देश के नाम समर्पित किया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल भी है। मनु भाकर के मेडल जीतने पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





