अन्य

मनोज तिवारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, बोले- अगले साल यमुना में मनाएंगे महापर्व

jantaserishta.com
5 Nov 2024 8:29 AM IST
मनोज तिवारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, बोले- अगले साल यमुना में मनाएंगे महापर्व
x
नई दिल्ली: महापर्व 'छठ' की शुरुआत 5 नवंबर को नहाए-खाए के साथ होगी। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी छठ घाट पर तैयारियों का सिलसिला जारी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली में बनाए गए छठ घाट का निरीक्षण किया।
मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "पूरी दिल्ली में सबसे सुंदर अगर व्यवस्था कहीं है तो वह सोनिया विहार और यमुना विहार इलाके में है। छठ एक बड़ा पर्व है और जब से यमुना नदी में छठ को बैन कर दिया गया है तो हम लोग एक वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम करते हैं। पूर्वी दिल्ली के डीएम और यहां के स्थानीय विधायक की देखरेख में छठ के इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां किए जा रहे कामों से सभी लोग संतुष्ट हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हम भी चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी यमुना घाट पर छठ का इंतजाम किया जाए और मुझे छठ मैया की कृपा से ऐसा लग रहा है कि यह अंतिम साल है, जब छठ व्रतियों को इस तरह से छठ मनाना पड़ेगा। हम अगले साल छठ का इंतजाम यमुना नदी घाट पर कराएंगे, इसके लिए हम सारी व्यवस्थाएं भी करेंगे।"
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "छठ पर्व स्वच्छता और प्रकृति का त्योहार है, इसलिए जो लोग भी इसमें बाधा डालने के लिए गलत इंफॉर्मेंशन दे रहे हैं, हम जल्दी ही उन की बातों को गलत सिद्ध करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "इस साल मैं और मेरी पत्नी भी छठ का व्रत कर रही हैं। इसी सिलसिले में पूर्वी दिल्ली के छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लिया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story