अन्य

दिल्ली के विकासपुरी में मनोज तिवारी ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा को जिताने की अपील

jantaserishta.com
30 Jan 2025 8:24 AM IST
दिल्ली के विकासपुरी में मनोज तिवारी ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा को जिताने की अपील
x
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को विकासपुरी इलाके में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।
जनसभा को संबोधित करने के बाद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं के लिए 2500 रुपये, गर्भवती महिलाओं के लिए 21 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता देने का प्रावधान किया है। मध्यमवर्गीय बुजुर्गों के लिए भी 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जाएगा।
मनोज तिवारी ने यमुना में प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यमुना में नाले गिरने के कारण पानी की गुणवत्ता अत्यधिक खराब हो गई है, इससे यमुना अब जहरीली हो गई हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने हरियाणा को जो गाली देने का काम किया है, उसका जवाब दिल्ली के लोग देंगे।
इसके अलावा, मनोज तिवारी ने रोहिंग्याओं और बांगलादेशी घुसपैठियों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यह दिल्ली के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। हम उनके वोट को काटने की कोशिश कर रहे हैं और भविष्य में उन्हें दिल्ली से हटाकर उनके देशों में भेजने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story