अन्य

मनोहर लाल खट्टर ने साधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना

jantaserishta.com
4 Aug 2024 8:30 AM IST
मनोहर लाल खट्टर ने साधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना
x
चंडीगढ़: बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है। अगर उनके मन में पाप है, तो वह बाहर निकलेगी। खट्टर ने दीपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा पर भी हमला किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके काम पूछे।
उन्होंने कहा, “12 अगस्त तक लोकसभा का सेशन चल रहा है। व्यस्तता के बीच मैंने कार्यकर्ताओं के लिए समय निकाला है, ताकि उनसे मिलना जुलना हो जाए। पानीपत व करनाल में भी लोगों से मिला और उनकी समस्याएं जानी।”
उन्होंने ओलंपिक में हरियाणा और भारत के शानदार प्रदर्शन पर कहा, “खिलाड़ियों, उनके कोच और उनके परिवार को बधाई। उन्होंने अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बाकी जो खेल बचे हैं, उसमें भी भारत के मेडल आएंगे। राहुल गांधी द्वारा ईडी की रेड मारने की बात पर मनोहर लाल ने कहा कि इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका, डरता वही है, जिसके मन में पाप होता है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story