अन्य
मनमोहन सिंह कांग्रेस के लिए 'जरूरी' नहीं बल्कि 'मजबूरी' थे : मुख्तार अब्बास नकवी
jantaserishta.com
31 Dec 2024 8:38 AM IST

x
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक पर सियासत गर्म है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी के लिए कभी जरूरी नहीं बल्कि मजबूरी रहे।
भाजपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने मनमोहन सिंह को जीते-जी कभी चैन से नहीं रहने दिया। अब जब उनका निधन हो गया है तो उनकी आत्मा को बेचैन करने की कोशिश की जा रही है। यह अफसोस की बात है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है किया है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के नीचे भी शिवलिंग है और उसकी भी खुदाई होनी चाहिए। इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग विदेशी आक्रांताओं कि क्रिमिनल करतूत के संरक्षक बनने की कोशिश करते हैं और इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है। हर चीज को सांप्रदायिक रंग देने की उनकी कोशिश कामयाब नहीं होने वाली है।
मुस्लिम संगठनों द्वारा नए साल के बहिष्कार को लेकर उन्होंने कहा कि "फतवा का फेक फ्रॉड" इन दिनों बहुत चल रहा है। जो लोग इसे चला रहे हैं, वे इस तरह के हो गए कि जैसे आजकल ठेले पर सब्जियां बेची जाती हैं। उस तरह से फतवा जारी कर देते हैं। इस तरह के फतवे से जो लोग फसाद करने की कोशिश करते हैं, उससे समाज पूरी तरह से सावधान है।
दरअसल, बरेली के चश्मे दारुल इफ्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने नए साल के जश्न में शामिल होने और बधाई देने के खिलाफ फतवा जारी किया है। उन्होंने मुसलमानों को ऐसा न करे की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले शरीयत की नजर में मुजरिम हैं। मुसलमान ऐसा काम हरगिज न करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





