अन्य

मनीषा कोइराला को मुंबई के समुद्र तटों पर योगाभ्यास करना पसंद

jantaserishta.com
22 Oct 2024 8:19 AM IST
मनीषा कोइराला को मुंबई के समुद्र तटों पर योगाभ्यास करना पसंद
x
मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला, जिन्हें आखिरी बार स्ट्रीमिंग शो ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था। उन्होंने साझा किया है कि उन्हें मुंबई के समुद्र तटों पर योग का अभ्यास करना पसंद है।
सोमवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पकड़े और समुद्र तट पर टहलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की।
इन तस्वीरों में वह काफी आकर्षक लग रही थी। उनकी आंखों पर काला चश्मा काफी अच्छा लग रहा था।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "चलते रहो, चाहे वह किसी भी रूप में हो - चाहे वह योग हो, जिम हो, एरोबिक्स हो या डांस हो। मुंबई में रहते हुए, मुझे समुद्र तट पर योग करना बहुत पसंद है, खासकर सुबह के समय जब शहर शांत होता है और समुद्री हवा आत्मा को ऊर्जा देती है।"
उन्होंने आगे बताया, "समुद्र तट पर खुद के साथ और अपने आस-पास की दुनिया के साथ एक गहरा संबंध होता है। जब आप अपने शरीर और दिमाग को हरकत में लाते हैं तो सब कुछ बड़ा, उज्जवल और अधिक दिलचस्प लगता है। इससे शांति का एहसास होता है।
इससे पहले अभिनेत्री ने एक रील शेयर की थी, जिसमें उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किसी स्थान के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story