अन्य

मनीष सिसोदिया की जमानत केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा: दीपक बैज

jantaserishta.com
10 Aug 2024 5:03 PM IST
मनीष सिसोदिया की जमानत केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा: दीपक बैज
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया की जमानत, आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम के शामिल नहीं होने और बांग्लादेश की स्थिति पर प्रतिक्रिया जाहिर की।
मनीष सिसोदिया की जमानत पर उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा है। चुनी हुई सरकार को डराना, गिराने की कोशिश करना और पार्टी के लोगों को फंसाना गलत है। ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से राजनेताओं को फंसाने का काम मोदी सरकार लगातार करते आ रही है। मनीष सिसोदिया की जमानत कहीं ना कहीं सरकार के मुंह पर तमाचा है।
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 17 मीहने जेल में रहने के बाद आखिरकार जमानत दे दी। वो शुक्रवार देर शाम रिहा हुए।
आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के शामिल नहीं होने पर बैज ने कहा कि मैंने पहले ही अंदेशा जताया था कि इस सरकार ने अब तक ऐसा कोई काम नहीं किया है कि आदिवासियों के बीच जाकर अपनी उपलब्धि बता सके। आदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासियों के वोट बैंक का इस्तेमाल कर सरकार बनाई और फिर आदिवासियों को फर्जी एनकाउंटर, फर्जी नक्सलियों के नाम से जेल भेजने, फर्जी सरेंडर करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि मलेरिया और डायरिया से लगातार आदिवासियों की मौतें हो रही हैं, आदिवासियों की हत्या भी हो रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासियों के लिए ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिसे लेकर वह आदिवासियों के बीच जा सके। मैं समझता हूं कि कल (शुक्रवार) के कार्यक्रम में सीएम का नहीं पहुंचाना कहीं ना कहीं आदिवासियों का अपमान है। मुख्यमंत्री आरएसएस के दबाव में काम कर रहे हैं।
वहीं, बांग्लादेश के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। वहां लगातार शांति बनाए रखने की अपील हो रही है। आने वाले समय में वहां की स्थिति जल्द स्थिर होगी, मुझे ऐसा विश्वास है‌।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story