अन्य
मणिशंकर अय्यर ने सच बोला, परिवारवाद की वजह से पीएम बने थे राजीव गांधी : गुप्ता
jantaserishta.com
6 March 2025 8:33 AM IST

x
जम्मू: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर दिए एक बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां इसका विरोध किया है, तो भाजपा ने इसे कांग्रेस के भीतर की सच्चाई बताई है।
भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मणिशंकर अय्यर, पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर जो कह रहे हैं, वह सच है। हालांकि, इस बात से यह भी जाहिर होता है कि उनके कांग्रेस के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कैंब्रिज में दो बार फेल हुए थे। जहां पर रिकॉर्ड अच्छा रखने के लिए सभी को पास कर दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है, वंशवादी राजनीति के कारण ही राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने।
बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व पीएम राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनके पीएम बनने पर आश्चर्य हुआ था। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पायलट थे। वह कैंब्रिज में दो बार फेल हुए, जहां सभी को पास किया जाता है, ताकि रिकॉर्ड अच्छा रहे। लेकिन, राजीव यहां फेल हुए। अय्यर ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज का भी जिक्र किया, जहां राजीव गांधी फेल हुए। अय्यर ने कहा कि जो व्यक्ति फेल हुआ हो उसे पीएम कैसे बनाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि अय्यर इससे पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। पार्टी के लोग भी इस बयान को नुकसानदेह बता रहे हैं। वहीं, भाजपा मणिशंकर अय्यर के बयान को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को कांग्रेस की हकीकत से रूबरू करवा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





