अन्य

पति के निधन के 3 साल बाद मंदिरा बेदी ने बयां किया दर्द

jantaserishta.com
15 Jun 2024 3:49 PM IST
पति के निधन के 3 साल बाद मंदिरा बेदी ने बयां किया दर्द
x
मुंबई: मंदिरा बेदी बॉलीवुड और खेल जगत का जाना-माना नाम है। मंदिरा ने अपने पति राज कौशल के हार्ट अटैक से हुई मौत पर पहली बार खुल कर बात की। पति के निधन के तीन साल बाद मंदिरा ने अब इस पर खुलकर बात की है और बताया कि किस तरह उन्होंने खुद को और परिवार को संभाला है। एक्ट्रेस ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट पर इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह बिना रोए अपने पति के बारे में बात नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब उनके लिए चीजें थोड़ी आसान हैं।
उन्होंने कहा, "मैं और मेरे बच्चे हर दिन उन्हें याद करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उन्हें भूल गए हैं। पहला साल बहुत, बहुत ज्यादा मुश्किल था। पहला बर्थडे, पहली एनिवर्सरी, पहली दिवाली, पहला क्रिसमस, पहला न्यू ईयर। दूसरा साल थोड़ा आसान हुआ और तीसरा साल और आसान हो गया।''
उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कई पल आते हैं जब परिवार के लोग उन्हें किसी गाने की वजह से याद करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जिस थेरेपी की जरूरत थी, वह उन्होंने ली और जरूरत पड़ने पर वह अब भी लेती हैं।
उन्होंने कहा, ''एक इंसान के रूप में हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना है। अब मैं इस बारे में बात कर सकती हूं, पहले मैं रोए बिना बात नहीं कर पाती थी, लेकिन अब मैं कर सकती हूं। उनके जाने के दो महीने बाद ही मैंने काम करना शुरू कर दिया। मुझे खुद को और अपनी फैमिली को पालना था। मुझे ये अपने बच्चों के लिए करना था।''
बता दें, मंदिरा बेदी ने राज कौशल से 1999 में शादी की थी। वह पेशे से डायरेक्टर थे। 2011 में कपल ने अपने बेटे वीर का स्वागत किया और 2020 में बेटी तारा को गोद लिया। 2021 में राज का 50 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story