अन्य

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शख्स को आखिरी सांस तक जेल की सजा

jantaserishta.com
30 July 2024 8:44 AM IST
बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शख्स को आखिरी सांस तक जेल की सजा
x
रांची: रांची के बुंडू में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए सुनील मछुआ को पॉक्सो की स्पेशल कोर्ट ने आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
वारदात 22 जनवरी 2020 की है। इसे लेकर बुंडू स्थित महिला एवं बाल संरक्षण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
बुंडू थाना क्षेत्र के पावर हाउस कॉलोनी निवासी सुनील मछुआ पर आरोप है कि किसी बात को लेकर उसका बच्ची के माता-पिता से झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने परिजनों से झगड़ा किया और धारदार हथियार लेकर घर से निकल गया। वह बच्ची के माता-पिता की हत्या करने के लिए रात 10 बजे उसके घर पहुंचा।
बच्ची को सोता छोड़कर उसके माता-पिता पड़ोसी से मदद मांगने चले गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी मासूम बच्ची को कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारे को फांसी की सजा और मृतक के परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की। मामले में ट्रायल के दौरान गवाही और साक्ष्यों के आधार पर रांची के पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने उसे पिछले दिन दोषी करार दिया था। सोमवार को उसे सजा सुनाई गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story