अन्य

ममता बनर्जी की सरकार सनातनी नहीं : पीयूष हजारिका

jantaserishta.com
23 April 2025 8:21 AM IST
ममता बनर्जी की सरकार सनातनी नहीं : पीयूष हजारिका
x
मिदनापुर: वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने ममता बनर्जी की सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सरकार सनातनी नहीं है।
मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने बातचीत में कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। सदन में बहुमत के साथ वक्फ कानून पास किया गया। देश में किसी भी जगह पर वक्फ कानून को लेकर हिंसा की खबर नहीं आई। आप असम, यूपी का उदाहरण देख सकते हैं। यहां पर कितनी शांति है। लेकिन, हिंसा कहां हुई बंगाल में जहां हिंदुओं पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। बंगाल में हुई में हिंदू लोगों की हत्या हुई। सवाल यह है कि बंगाल में हिंदुओं पर भी हमला क्यों होता रहता है। क्योंकि, बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार सनातनी नहीं है। यह सरकार हिंदुओं को मारने वाली सरकार है। अगर इस सरकार को ज्यादा सहेंगे तो हिंदुओं और सनातनी को कष्ट होगा।
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग का उन्होंने समर्थन दिया है। असम सरकार में मंत्री ने कहा कि जिस तरह की कानून व्यवस्था बंगाल की है, वह ठीक नहीं है। ह‍िंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसीलिए, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू होना ही चाहिए।
मंत्री पीयूष हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बंगाल और देश के कुछ हिस्सों में सनातन सभ्यता पर हो रहे हमले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं। असम में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि यहां कानून का सख्त पालन होता है और सनातन संस्कृति का सम्मान किया जाता है।"
उन्होंने आगे लिखा कि देश के कुछ हिस्सों में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन वे नियंत्रण में रहे। इसके विपरीत, बंगाल में दीदी मूल सनातनियों की रक्षा करने में विफल रहीं। तुष्टिकरण की राजनीति ने हिंदुओं को अपने ही घरों से भागने पर मजबूर कर दिया। मैं दीदी से आग्रह करता हूं- उन्हें अकेला न छोड़ें। उनकी रक्षा करें। यह आपका कर्तव्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story