अन्य

ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं : शाहनवाज हुसैन

jantaserishta.com
10 April 2025 8:33 AM IST
ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं : शाहनवाज हुसैन
x
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ विधेयक की आड़ में मुसलमानों को भड़काने का काम कर रही हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही एक कार्यक्रम में कहा है कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं को अधिकार देने वाला है, यह मुस्लिम भाइयों के हित में है। सीएए पर जिस तरह कुछ लोग मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे थे, उसी तरह इस बिल पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हो या राजद, सपा हो या तृणमूल कांग्रेस, उनका काम है मुसलमानों को भड़काकर अपनी राजनीति करना। उन्होंने कई घटनाओं के जिक्र करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की हरकतें नहीं की जानी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान को लेकर तंज करते हुए कहा कि "उम्र का तकाजा है" कि वह कुछ भी बोल रहे हैं। उन्होंने नसीहत दी कि बुजुर्ग होने के नाते उन्हें वाणी पर संयम रखना चाहिए। यह कहना कि प्रधानमंत्री देश बेच देंगे, उचित नहीं है। यह देश पर अविश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, देश आगे बढ़ रहा है।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर दिए जा रहे बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव याद करें वह दिन जब लालू यादव और राबड़ी देवी के राज में एफआईआर तक नहीं लिखी जाती थी। उस दौर को जंगलराज कहा जाता है; आज तो कानून का राज है। कांग्रेस के नेता भी उस दौर के बराबर के भागीदार हैं।
तेजस्वी यादव द्वारा खुद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा कि आज वह खुद को पीएम भी घोषित कर दें। आज राजद की सहयोगी पार्टी भी उन्हें मुख्यमंत्री चेहरा मानने को तैयार नहीं है। तेजस्वी "दिन में ही ख्वाब देख रहे हैं"।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story