अन्य

कोई पद पाने में ममता बनर्जी की रुचि नहीं, भाजपा को रोकना हमारा मकसद : कुणाल घोष

jantaserishta.com
11 Dec 2024 8:11 AM IST
कोई पद पाने में ममता बनर्जी की रुचि नहीं, भाजपा को रोकना हमारा मकसद : कुणाल घोष
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'इंडिया' ब्लॉक का नेतृत्व करने में रुचि दिखाई है। इस पर जारी बयानबाजी के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने मंगलवार को कहा है कि केंद्र में कोई पद पाने में ममता बनर्जी की कोई रुचि नहीं है, वह बस भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।
कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में किसी पद को पाने में ममता बनर्जी की कोई रुचि नहीं है। बंगाल में तृणमूल ने भाजपा को रोक दिया, झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा को रोक दिया, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ऐसा करने में विफल रही है। वहां पर मुख्य रूप से भाजपा को रोकने का जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी पर थी लेकिन वह असफल साबित हुई। इसलिए वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि भाजपा को रोकने के लिए ममता बनर्जी जैसे अनुभवी और प्रभावी नेतृत्व को आगे आना चाहिए।
तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हम बाबरी मस्जिद बनाएंगे। इस पर कुणाल घोष ने कहा कि यह उसका निजी विषय है। अगर कोई चाहता है तो वह अपनी जमीन पर मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा कुछ भी बनवा सकता है। इस पर वह कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे। कोई व्यक्ति घर के अंदर पूजा करता है या नमाज पढ़ता है या और कुछ भी करता है, यह उसके धर्म की बात है।
'वन नेशन, वन इलेक्शन' को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साफ-साफ कह चुकी हैं कि हमारा देश विविधता में एकता पर विश्वास करके चलता है। हर राज्य का अपना इतिहास है, एक राजनीतिक छाप है। सारा चुनाव एक साथ कैसे होगा। सब चीज गलत हो जाएगी।
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और मर्डर केस में सर्वोच्च न्यायालय में अगली सुनवाई मार्च में है। इस मुद्दे पर कुणाल घोष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नजर में सब ठीक चल रहा है। जांच सही से हुई, सही से आरोपपत्र दाखिल किया गया, सही से ट्रायल चल रहा है। इसलिए शीर्ष अदालत ने कोई नजदीक की तारीख देनी जरूरी नहीं समझी। ट्रायल सियालदह कोर्ट में चल रह रहा है। ट्रायल कोर्ट अलग है। सुप्रीम कोर्ट मॉनिटर कर रहा है, इसलिए वे हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। अभी रोज ट्रायल चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story