अन्य

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, मॉरीशस के पीएम

jantaserishta.com
9 Jun 2024 11:20 AM IST
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति, मॉरीशस के पीएम
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सात पड़ोसी देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
दिल्ली पहुंचने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) पवन कपूर ने मालदीव के राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, ओएसडी (ईआर एंड डीपीए) पी. कुमारन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलाएंगी। भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी और 'सागर' मिशन को दी जा रही प्राथमिकती के तहत इन देशों को समारोह में बुलाया गया है।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं। वहीं, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शनिवार को ही भारत आ गई थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story