अन्य

मध्य प्रदेश के विदिशा में पेस्टीसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
12 Jun 2024 9:43 AM IST
मध्य प्रदेश के विदिशा में पेस्टीसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग
x
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित एक पेस्टिसाइड फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में मौजूद रासायनिक पदार्थों के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस पेस्टिसाइड फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। फैक्ट्री परिसर में कई ड्रमों में रासायनिक पदार्थ रखे थे, जिससे आग तेजी से फैली।
आग बुझाने के अभियान के साथ-साथ फैक्ट्री की चाहरदीवारी को तोड़कर रसायनों के ड्रमों को हटाया गया ताकि आग वहां तक न फैल जाये।
आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी हुई हैं। पानी के टैंकरों की भी मदद ली जा रही है। विदिशा के अलावा सांची, गंजबासौदा और रायसेन की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। यह पेस्टिसाइड फैक्ट्री भाजपा के एक नेता की बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक की सामग्री बड़ी तादाद में होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था और उसे बुझाने में कई घंटे का वक्त लगा था। इस अग्निकांड में बड़ा नुकसान भी हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story