अन्य
अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
jantaserishta.com
4 Nov 2024 8:58 AM IST

x
खोस्त: अफगानिस्तान में सुरक्षाकर्मियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पूर्वी खोस्त प्रांत से हथियार और गोला-बारूदों को जब्त किया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह सभी हथियार प्रतिबंधित है। जब्त किए गए हथियारों में कलाश्निकोव, रॉकेट लॉन्चर, पीके मशीन गन, ग्रेनेड और गोला-बारूद समेत कई अन्य हथियार शामिल हैं। इन हथियारों को एक अभियान के दौरान बरामद किया गया।
हालांकि, बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि जब्त किए गए हथियार और गोला-बारूद को कब बरामद किया गया है। इसके साथ ही अवैध हथियारों और सैन्य उपकरणों को रखने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञात हो कि अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अगस्त 2021 में सत्ता संभालने के बाद से देश में हजारों की मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। सरकार ने ये कार्रवाई मध्य एशियाई देशों में सुरक्षा स्थिति को स्थिर करने के प्रयासों के तहत की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





