अन्य
लो मेंटेनेंस के चलते नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहन खराब होने पर बड़ी कार्रवाई तय
jantaserishta.com
13 Feb 2025 8:37 AM IST

x
नोएडा: नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्तों पर लगातार देखने को मिल रहा है कि पीक टाइम में भारी वाहनों के दबाव के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए अब यातायात पुलिस एक विशेष अभियान चलाने जा रही है।
इसके तहत अब एक्सप्रेसवे पर खराब होने वाले भारी वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहन खराब होने पर 5 से 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को ब्रेकडाउन चालान जोन घोषित कर दिया है। यह नियम फिलहाल कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा। लेकिन, भविष्य में अन्य वाहनों पर भी इसे लागू किया जा सकता है। इसके अलावा, अनफिट वाहनों और ओवरलोड वाहनों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल, वाहन खराब होने पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने नए नियम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नियम का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यदि कोई चालक या सह-चालक अपनी लापरवाही, खराब मेंटेनेंस या ओवरलोडिंग के कारण एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़ा कर देता है, तो ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ भारी जुर्माना लगाएगी, बल्कि वाहन को सीज भी कर सकती है। हालांकि, यह कार्रवाई केवल उन वाहनों पर होगी, जो लापरवाही या खराब मेंटेनेंस की वजह से रुक जाते हैं, न कि उन वाहनों पर जिनमें कोई जेन्युइन खराबी हो या एक्सीडेंट के कारण वे रुक जाते हैं।
लखन यादव ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि नोएडा में बेहतर यातायात व्यवस्था कायम की जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





