अन्य
नाइजीरिया में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 41 लोगों की मौत
jantaserishta.com
16 Sept 2024 8:44 AM IST

x
अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफारा में शनिवार को एक नाव के पलट जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 अन्य को रेस्क्यू कर्मियों ने बचा लिया।
नाइजीरिया के संघीय प्रतिनिधि सभा में गुम्मी-बुक्कुयुम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय विधायक सुलेमान गुम्मी ने रविवार को बताया कि नाव में 50 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे। उन्होंने कहा कि नाव जम्फारा के गुम्मी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गुम्मी कस्बे के पास नदी में पलट गई।
गुम्मी ने बताया कि यात्री किसान थे जो रोजाना नाव से पास के इलाके में अपने खेतों पर जाते थे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों सहित अन्य कर्मचारियों को घटनास्थल पर तुरंत भेज दिया। कम से कम एक दर्जन लोगों को जीवित बचा लिया गया।
जम्फारा राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हसन दौरा ने स्थानीय मीडिया से एक इंटरव्यू में कहा कि इस घटना में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। पश्चिमी अफ्रीकी देश में नाव पलटने की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। आमतौर पर इन घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी त्रुटियों जैसे कारकों को जिम्मेदार बताया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





