अन्य

जमशेदपुर में तकनीकी खामी की वजह से नहीं जमा हो सका 'मंईयां सम्मान योजना' का फॉर्म

jantaserishta.com
4 Aug 2024 8:34 AM IST
जमशेदपुर में तकनीकी खामी की वजह से नहीं जमा हो सका मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म
x
जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने 21 साल से 50 तक की आयु वाली महिलाओं को पेंशन देने के लिए 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की है।
हेमंत सोरेन सरकार ने शिविर लगाकर लाभार्थियों का आवेदन जमा कराने का लक्ष्य रखा है। सरकार के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर आवेदन जमा करने की शुरुआत की गई है।
जमशेदपुर के विभिन्न शिविरों में तकनीकी खामियों की वजह से फॉर्म जमा नहीं होने से लाभार्थियों में निराशा देखने को मिली। कुछ आवेदकों ने फॉर्म नहीं मिलने का भी आरोप लगाया तो कुछ ने बताया कि सुबह से लंबी लाइन में लगने के बावजूद फॉर्म जमा नहीं हो पाया है।
आंगनबाड़ी सेविका रेखा रानी का कहना है कि तकनीकी खामियों की वजह से फॉर्म जमा नहीं हो पाया है। तकनीकी खामी दूर होते ही लाभार्थियों का फॉर्म जमा कर लिया जाएगा। आज से इस योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना से महिला वर्ग को आर्थिक सहायता मिलेगी।
योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाएगा, जिसकी वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम है।ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
सभी जिलों के पंचायतों और वार्डों में 3 से 10 अगस्त तक विशेष शिविर लगाए जाने की योजना है जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने क्षेत्र की पात्र महिलाओं को आवेदन पत्र भरने में मदद करेंगी, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
इस योजना के तहत झारखंड की लगभग 48 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस पर अनुमानित वार्षिक बजट चार हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। योजना का उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story