अन्य
राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनिल बोंडे के बयान से महाराष्ट्र भाजपा का किनारा
jantaserishta.com
19 Sept 2024 8:51 AM IST

x
नागपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनिल बोंडे के विवादित बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के बयान का भाजपा ने समर्थन किया है।
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के बाद, भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने भी राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जुबान जला दी जानी चाहिए। भाजपा ने बोंडे के इस बयान से किनारा कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि वह अनिल बोंडे के बयान का समर्थन नहीं करते।
वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की ओर से राहुल गांधी के पासपोर्ट रद्द करने वाले बयान पर उन्होंने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि रामदास अठावले ने सोच समझकर ही बोला होगा, राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, वह देश को बदनाम करते हैं।
महाराष्ट्र में महायुति के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए पद का महत्व नहीं है। तीनों दलों नेता और पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में यह तय किया जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा। हमें पक्ष या विपक्ष में बैठने से फर्क नहीं पड़ता। हमें बस इस बात का डर है कि महाराष्ट्र में अगर महा विकास अघाड़ी की सरकार आती है, तो केंद्र सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार ही उद्धव ठाकरे की सरकार में केंद्र की 13 योजनाओं को बंद कर दिया गया था और अब लाडकी बहिण योजना बंद करने की बात कह रहे हैं।
आपको बताते चलें, संजय गायकवाड ने बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया था। गायकवाड ने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। इस बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में संजय गायकवाड़ के खिलाफ बुलढाणा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





