अन्य
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : दिंडोशी विधानसभा सीट से किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे संजय निरुपम?
jantaserishta.com
11 Nov 2024 8:12 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच महाराष्ट्र की दिंडोशी विधानसभा सीट से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ रहे संजय निरुपम ने आईएएनएस से खास बातचीत की।
शिवसेना प्रत्याशी संजय निरुपम ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "यहां पानी का मुद्दा सबसे बड़ा है और मेरा वादा है कि यहां की जनता को पीने के लिए पानी मुहैया कराएंगे। हम सबको पीने का पानी दिलाएंगे। हमारा दूसरा वादा है कि दिंडोशी में सड़क का काम कराएंगे। इसके अलावा यहां नियोजित विकास कराएंगे और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सभी तरह की नागरिक सुविधा मिलनी चाहिए।"
भाजपा के संकल्प पत्र पर संजय निरुपम ने कहा, "मैं इसका स्वागत करता हूं। हमने संकल्प लिया है कि महाराष्ट्र का विकास करेंगे और यहां के लोगों का कल्याण करेंगे।"
उन्होंने महाराष्ट्र की लाडकी बहीण (लाडली बहन) योजना का जिक्र करते हुए कहा, "इस योजना के तहत महिलाओं को 2,100 रुपये दिए जाएंगे और अगली बार जब हमारी सरकार आएगी तो हम और पैसा बढ़ाएंगे।"
दिंडोशी विधानसभा सीट पर शिवसेना यूबीटी और शिवसेना के बीच सीधा मुकाबला है। महायुति से संजय निरुपम ताल ठोक रहे हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी से सुनील प्रभु मैदान में है।
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अक्टूबर में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को संपन्न होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





