अन्य
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : मांडवी में पकड़ी गई 2.80 करोड़ रुपये से भरी एक वैन
jantaserishta.com
8 Nov 2024 8:06 AM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच, महाराष्ट्र पुलिस भी एक्शन मोड में काम कर रही है। मांडवी पुलिस ने गुरुवार को 2 करोड़ 80 लाख रुपये से भरी एक वैन को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि मांडवी पुलिस ने कनेर चौकी चेक पोस्ट के पास से वैन को पकड़ा है। वैन के कर्मचारियों के मुताबिक, गाड़ी में कुल 2 करोड़ 80 लाख रुपये कैश हैं।
दरअसल, मांडवी पुलिस गुरुवार को चेकिंग कर रही थी, इस दौरान पुलिस ने वैन में रखे कैश के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी मांगी, लेकिन वह इस बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद मांडवी पुलिस ने चुनाव आयोग की टीम को सूचना दी और वैन में रखे 2 करोड़ 80 लाख रुपये को जब्त कर लिया।
वहीं, जब वैन के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सारा कैश एटीएम में भरने के लिए लेकर जाया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि यह वैन सीएमएस कंपनी की है और रोजाना इसमें कैश लेकर जाते हैं, जिसे अलग-अलग बैंकों के एटीएम में ट्रांसफर किया जाता है।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अक्टूबर में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, "महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, पिछली बार की तुलना में इस बार भी पीडब्ल्यूडी और महिलाओं से संचालित बूथ रहेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





