अन्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले : अबू आजमी

jantaserishta.com
26 Nov 2024 8:28 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले : अबू आजमी
x
मुंबई: विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने सोमवार को आईएएनएस से बात की।
अबू आजमी ने कहा कि मेरा दिल और दिमाग हैरान है कि नतीजों में इतना ज्यादा फर्क कैसे आ गया है। शरद पवार बड़े नेता हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी है, कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर उभर रही थी। लेकिन फिर नतीजे एक साथ इतने पलट गए।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने लाडली बहन योजना जैसी कई योजनाएं चलाई, जिसके कारण जनता को लगा कि उनको वोट करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इसके अलावा और कोई वजह हो सकती है।
भाजपा की तरफ से बटेंगे तो कटेंगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे जैसे नारे दिए गए। इस पर अबू आजमी ने कहा कि ये नारे फालतू हैं। अगर धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करके कोई चुनाव जीतता भी है, तो वो अच्छी जीत नहीं है।
मुख्यमंत्री चेहरे के विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि यह महायुति का आपसी मामला है। हालांकि जो सबसे बड़ी पार्टी होती, उसी का सीएम बनना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या अजित पवार कोई भी मुख्यमंत्री बने, हमे फर्क नहीं पड़ता। तीनों नेताओं से हमारे संबंध हैं। उनसे ये अनुरोध रहेगा कि वो बांटने वाला काम बंद कर दे।
सपा नेता ने कहा कि अगर ईवीएम हैक नहीं भी हुआ और यह सिर्फ शक के दायरे में आता है, तो भी इसको बंद कर देना चाहिए। बैलट पेपर पर चुनाव कराना चाहिए। हमारी भी मांग है कि बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story