अन्य

महंत दिव्या गिरी ने महाकुंभ में अदाणी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की

jantaserishta.com
31 Jan 2025 8:44 AM IST
महंत दिव्या गिरी ने महाकुंभ में अदाणी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की
x
प्रयागराज: लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत और जूना अखाड़ा की महिला इकाई ‘सन्यासिनी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत दिव्या गिरी ने महाकुंभ में अदाणी समूह के सेवा कार्यों की प्रशंसा की है।
महंत दिव्या गिरी कुंभ के दौरान कल्पवास करने के साथ-साथ, वे भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। दिल्ली विवि से मेडिकल की पढ़ाई कर चुकीं और बाद में सन्यासी बनी महंत दिव्या गिरी ने अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। बातचीत में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की।
महंत दिव्या गिरी ने कहा कि यह भव्य और डिजीटल कुंभ तो है। लेकिन हमारी मूलभूत आवश्यकता भोजन है। अन्य चीज़ों में तो व्यक्ति इधर उधर अपने कार्य को कर सकता है। किसी में कटौती भी हो जाएगी, परंतु भोजन एक ऐसी व्यवस्था होती है जो हमें जरूर चाहिए। इस सेवा में कार्यरत अदाणी ग्रुप की भोजन सेवा बहुत अच्छी है। कोई भेदभाव नहीं है, जो भी भूखा है वो भोजन को ले सकता है। ये एक बहुत बेहतर थीम है। ढेर सारे साधु संतों का आशीर्वाद है कि वो यूंही अन्य कुंभों में भी अपनी सेवाओं को देते रहें।
ज्ञातव्य है कि महाकुंभ में अदाणी समूह न केवल इस्कॉन के माध्यम से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध करा रहा, वहीं गीता प्रेस के सौजन्य से एक करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण कर रहा है। 48 से अधिक गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा प्रतिदिन हजारों महिलाओं बुजुर्गों एवं असहाय श्रद्धालुओं का संगम स्नान सुगम कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story