अन्य

महाकुंभ 2025: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाई जा रही डोम सिटी, पर्यटकों को करेगी रोमांचित

jantaserishta.com
21 Dec 2024 8:53 AM IST
महाकुंभ 2025: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाई जा रही डोम सिटी, पर्यटकों को करेगी रोमांचित
x
प्रयागराज: प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कई यूनिक प्रयोग किए जा रहे हैं। महाकुंभ क्षेत्र में पहली बार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डोम सिटी बनाई जा रही है। इवोलाइफ स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित जौहरी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान इसके बारे बताया।
अमित जौहरी ने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से यहां 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर डोम सिटी बनाई जा रही है। हिंदुस्तान में पहली बार डोम सिटी बनाई जा रही है। ये 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के डोम हैं। ये बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं। इसमें व्यक्ति 24 घंटे रहकर कुंभ का नजारा देख सकता है। सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए किस तरीके से अरेंजमेंट किया है, यहां से लोग देख सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि डोम के नीचे लग्जरी वुडन कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को फाइव स्टार होटल जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर डोम और वुडन कॉटेज मिलाकर कुल 220 रूम बनाए जा रहे हैं। डोम का कियारा एक रात का एक लाख दस हजार रुपये रखा गया है। डोम के नीचे वुडन कॉटेज का एक रात का किराया 81 हजार रुपये तय किया गया है। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे लग्जरी कमरे, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां और अन्य आध्यात्मिक सेवाएं शामिल हैं।
बता दें कि अध्यात्म की नगरी संगम नगरी प्रयागराज में होने वाले 2025 महाकुंभ को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटन विभाग महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
महाकुंभ एक तरफ आस्था का केंद्र तो है ही यह आकर्षण का भी केंद्र होता है। नागा-अघोरी, साधु-संतों को तो लोग करीब से देखने-जानने आते ही हैं। दिन ढलने के बाद यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है। कई किलोमीटर तक तंबुओं का यह शहर चकाचौंध रोशनी से भी लोगों को आकर्षित करता है। इसी को ध्यान में रखकर डोम सिटी का बनाई जा रही है। जो पर्यटकों को आकर्षित व रोमांचित भी करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story