अन्य

कम से कम 175-180 सीटों पर जीत दर्ज करेगी महा विकास आघाड़ी : अबू आजमी

jantaserishta.com
15 Nov 2024 8:14 AM IST
कम से कम 175-180 सीटों पर जीत दर्ज करेगी महा विकास आघाड़ी : अबू आजमी
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। तमाम दल और उनके नेताओं की ओर से जीत दर्ज करने के लिए तरह-तरह के दावे और वादे किए जा रहे हैं। हर कोई चुनाव जीतने के बाद की अपनी योजनाओं पर बात कर रहा है। शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अबू आजमी ने गुरुवार को आईएएनएस से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की।
सपा उम्मीदवार ने नशे के बढ़ते मामलों, महिलाओं के लिए योजनाओं और कर्नाटक सरकार द्वारा पानी के बिल पर लागू किए गए ग्रीन सेस पर अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा कि नशा पूरे मुंबई और महाराष्ट्र में एक गंभीर समस्या बन चुका है। इसे केवल चुनावों के दौरान एक मुद्दा बना दिया जाता है। सरकार इस पर कोई ठोस नीति नहीं बना रही है।
उन्होंने सवाल किया कि अगर सिंगापुर और सऊदी अरब जैसे देशों में नशा पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं? इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हर थाने में विशेष समिति बनाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी इस दिशा में अधिक ध्यान देने की अपील की।
महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर भी उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जैसे महिलाओं को तीन हजार रुपये देने की योजना और महिलाओं के लिए बस का किराया मुफ्त करने की बात। लेकिन इन योजनाओं को चुनावों से पहले लागू किया जाना चाहिए था।
शिवाजी नगर क्षेत्र में एक निजी कॉलेज खोलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले कई साल से इस दिशा में कोशिश की है और अब तक एक कॉलेज स्थापित करने में वे सफल नहीं हो पाए हैं। हमारी बेटियों और बहनों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक शिक्षा का वातावरण चाहिए, जहां वे बिना किसी डर के पढ़ाई कर सकें।
कर्नाटक सरकार द्वारा पानी के बिल पर 'ग्रीन सेस' लागू करने के फैसले पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पानी के बिल में वृद्धि का बोझ आम जनता पर न पड़े। अगर विकास के लिए कोई शुल्क बढ़ाना पड़ा तो उसे सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए, लेकिन इससे गरीबों पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनना चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि महा विकास आघाड़ी को महाराष्ट्र में कम से कम 175-180 सीटें मिलनी चाहिए।"
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सीएम फेस लोग तय करेंगे, जो पार्टी को ज्यादा सीटें दिलाएंगे और जो सब मिलकर तय करेंगे, वही मुख्यमंत्री बनेगा।
भ्रष्टाचार और चुनावी वादों को लेकर उन्होंने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में सफल होती है, तो वह महिलाओं के लिए तीन हजार रुपये की योजना पूरी तरह से लागू कर सकती है। अगर भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची रोकी जाती है, तो निश्चित रूप से सरकारी योजनाओं के लिए पैसे बचेंगे और तब हम महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए ये योजनाएं लागू कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story