अन्य

मध्य प्रदेश : विश्वास सारंग का दिग्विजय सिंह पर तंज, 'दिग्गी मियां तुष्टिकरण की राजनीति को कहां तक ले जाएंगे'

jantaserishta.com
16 April 2025 8:37 AM IST
मध्य प्रदेश : विश्वास सारंग का दिग्विजय सिंह पर तंज, दिग्गी मियां तुष्टिकरण की राजनीति को कहां तक ले जाएंगे
x
भोपाल: राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ शरबत विवाद पर केस दर्ज कराने की अपील पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हमला किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा, "दिग्गी मियां को रामदेव बाबा से आपत्ति नहीं, बल्कि उनके भगवा रंग से आपत्ति है। दिग्गी मियां रामदेव बाबा की बुराई कर रहे हैं, लेकिन जाकिर नायक के मंच पर जाकर उसका महिमामंडन कर रहे हैं। वो जाकिर नायक, जो इस्लामिक आतंकवादी है। हाफिज सईद को वो जी करके पुकार रहे हैं, जिसने हिंदुस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया। उन्हें अफजल गुरु दिखते हैं और रामदेव बाबा विलेन दिखते हैं। रामदेव बाबा ने हमारी पुरानी परंपरा योग को पूरी दुनिया से आत्मसात कराया। संन्यासी के माध्यम से देश और विदेश में लोगों को स्वस्थ रहना सिखाया।"
उन्होंने आगे कहा, "दिग्गी मियां तुष्टिकरण की राजनीति को कहां तक लेकर जाएंगे। क्या उन्हें कोई विदेशी ताकत स्पांसर करती है, या फिर उन्हें इस देश में सनातन के खिलाफ बात करने में मजा आता है। हर समय हिंदुस्तान, सनातन और हिंदू धर्म के खिलाफ बात करना, हमारी संस्कृति और परंपरा पर आक्षेप करना दिग्विजय सिंह की आदत हो गई है। भगवा आतंक जैसे सनातन दर्शन को बदनाम करने की सुपारी दिग्विजय सिंह ने ली है। उन्हें इस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करके एक संत को बदनाम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर हेट स्पीच मामले से जुड़े केस दर्ज करने के लिए भोपाल पुलिस को आवेदन किया है। उन्होंने केस दर्ज नहीं करने पर कोर्ट का रुख करने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने एक्स पर जारी अपने वीडियो में देशवासियों के बीच घृणा, नफरत और द्वेष फैलाने का काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story