अन्य

मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

jantaserishta.com
30 March 2025 8:28 AM IST
मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
x
अशोकनगर: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों का हाल जाना।
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को अशोकनगर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही, उनकी समस्याएं सुनीं।
केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत अस्पताल की बिस्तर क्षमता 350 से 400 किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, दवाओं की आपूर्ति, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में सीधा फीडबैक लिया और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री ने जिला चिकित्सालय में बर्थ वेटिंग रूम का लोकार्पण भी किया। यह सुविधा उन गर्भवती महिलाओं के लिए होगी, जिन्हें डिलीवरी से पूर्व विशेष देखभाल और आराम की आवश्यकता होती है। इस नई सुविधा से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उनके सुरक्षित प्रसव की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री को अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन की सुविधा को लेकर प्रबंधन ने बताया कि आमतौर पर बाजार में सीटी स्कैन का पांच हजार रुपये चार्ज लगता है। लेकिन अस्पताल में प्रतिदिन 30-40 लोगों के सीटी स्कैन निःशुल्क किए जाते हैं।
इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अशोकनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु 350 बिस्तर के नए अस्पताल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें 300 बेड के साथ 50 क्रिटिकल केयर बेड भी शामिल हैं। हमारी कोशिश है कि नए अस्पताल का विस्तार करते हुए हम इसे 400 बिस्तर तक लेकर जाएं, ताकि यहां के लोगों को हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।
उन्होंने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड का भी दौरा किया, जहां कुछ दिन पहले एसी फटने से आग लगने की घटना हुई थी। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story