अन्य

मध्य प्रदेश : खंडवा में कुएं की सफाई करने उतरे आठ मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
4 April 2025 8:20 AM IST
मध्य प्रदेश : खंडवा में कुएं की सफाई करने उतरे आठ मजदूरों की मौत
x
भोपाल/खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई के दौरान उतरा एक व्यक्ति दलदल में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक सात और लोग कुएं में उतरे और वे भी दलदल में फंस गए। कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभी आठ व्यक्तियों का असामयिक निधन हो गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल, जिला प्रशासन, होम गार्ड्स एवं एसडीईआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "दुख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।"
उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खंडवा जिले के छैगांव माखन क्षेत्र के कोंडावत ग्राम में गणगौर माता विसर्जन के लिए गांव के कुएं में सफाई के लिए उतरे आठ ग्रामवासियों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं प्रियजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story