अन्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

jantaserishta.com
18 July 2024 8:30 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
x
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम यादव ने उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज से अवगत कराया।
मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अमित शाह के साथ हुई मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर सिर्फ इतना ही बताया कि आज नई दिल्ली में "केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी से भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ"।
इससे पहले सीएम यादव ने आज दिन में पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश के साथ भी मुलाकात की थी। नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में हुई मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज, मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story