अन्य

लाइका प्रमुख सुभास्करन ने मुझे रजनीकांत के साथ काम करने का मौका दिया : पृथ्वीराज सुकुमारन

jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:47 AM IST
लाइका प्रमुख सुभास्करन ने मुझे रजनीकांत के साथ काम करने का मौका दिया : पृथ्वीराज सुकुमारन
x
चेन्नई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म को निर्देशित करने का मौका सुभास्करन ने दिया है, जो तमिल फिल्म प्रोडक्शन हाउस लाइका के प्रमुख हैं।
अपनी मोस्ट अवेटेड मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के टीजर लॉन्च इवेंट में अभिनेता ने कहा, "मुझे लाइका प्रोडक्शन्स को मलयालम सिनेमा में लाने का काम सौंपा गया। यह मलयालम में उनका पहला प्रोजेक्ट है। मुझे लगता है कि अब यह कहना सुरक्षित है कि सुभास्करन (लाइका प्रोडक्शंस प्रमुख) ने मुझे रजनीकांत सर के साथ काम करने का मौका दिया।"
पृथ्वीराज ने कहा, "मेरे जैसे नए निर्देशक के लिए यह अवसर इतना बड़ा था कि मैंने पूरी कोशिश की कि मैं कुछ खास कर पाऊं। जाहिर है, उनके पास एक समयसीमा थी। सुभास्करन सर चाहते थे कि यह प्रोजेक्ट एक खास समय में पूरी की जाए। लेकिन, मैं ऐसा नहीं कर सका, क्योंकि मैं केवल एक पार्ट टाइम निर्देशक हूं। लेकिन जो हुआ, वह दोस्ती की शुरुआत थी।”
उन्होंने आगे बताया, “जब भी मैं लंदन जाता हूं तो सुभास्करन सर से जरूर मिलता हूं।"
लाइका प्रोडक्शन्स अब मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट ‘एल2: एम्पुरान’ के साथ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार है।
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी को मुरली गोपी ने लिखा है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन्स और आशीर्वाद सिनेमा ने मिलकर किया है।
फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज, इंद्रजीत सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, सनाया अयप्पन, बैजू संतोष, फाजिल, सचिन खेडेकर, साईकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story