अन्य

लखनऊ: रंग लाई कोशिशें, गंगा में बढ़ी डॉल्फिन की संख्या

jantaserishta.com
4 March 2025 8:20 AM IST
लखनऊ: रंग लाई कोशिशें, गंगा में बढ़ी डॉल्फिन की संख्या
x
लखनऊ: अविरल- निर्मल गंगा का संकल्प लेकर डबल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही नमामि गंगे परियोजना के शानदार परिणाम मिलने लगे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी में एक बार फिर डॉल्फिन की संख्या बढ़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉल्फिन की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में पाई गई है। उत्तर प्रदेश में 2397 डॉल्फिन पाई गई हैं, जबकि बिहार में 2220, पश्चिम बंगाल में 815 और असम में 635 डॉल्फिन पाई गई हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में गंगा जल को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है। नतीजतन नदी में जलीय जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी गुण मौजूद हैं। लगातार नदियों की सफाई का नतीजा डॉल्फिनों की संख्या में वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story