अन्य
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
jantaserishta.com
18 July 2024 9:00 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में भेंट की। हालांकि, इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल से आगामी विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की है। इसके अलावा प्रदेश के राजनीतिक और विकास पर भी बातचीत हुई होगी। राज्यपाल से सीएम की मुलाकात को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें जिम्मेदारियां दी।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंत्री अपने प्रभार वाली सीटों पर सप्ताह में दो रात्रि निवास करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने पर करना है।
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ सीट पर सपा काबिज रही है। जबकि, फूलपुर, खैर और गाजियाबाद सीट भाजपा के पास थी। मीरापुर की सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी को जीत मिली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





