
x
नई दिल्ली: ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने चेक गणराज्य में आयोजित ग्रां प्री 2024 प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। लवलीना (75 किग्रा) प्रतियोगिता के अंतिम दिन चीन की ली कियान से अपने तीसरे मुकाबले में 2-3 से हार गईं l
उन्होंने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड की चेंटल रीड से 3-2 से जीता था लेकिन दूसरा मैच ओलम्पिक शरणार्थी टीम की सिंडी एनगाम्बा से 0-5 से हार गईं। प्रतियोगिता राउंड रोबिन फॉर्मेट में 12 से 15 जून तक आयोजित हुई। ग्रां प्री टूर्नामेंट का आयोजन वर्ल्ड बॉक्सिंग के सहयोग से हुआ और इसमें 75 किग्रा महिला वर्ग में बोर्गोहेन, एनगाम्बा, कियान और रीड ने हिस्सा लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





