अन्य

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाई

jantaserishta.com
20 Aug 2024 9:27 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाई
x
कोटा: रक्षाबंधन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से आई सैंकड़ों महिलाओं से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बहनों को रक्षा का वचन दिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने बिरला का मुंह भी मीठा कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधी। बिरला ने लगातार चौथे साल रक्षाबंधन पर कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ राखी का त्योहार मनाया।
बिरला ने उन महिलाओं से कहा कि सारा देश आपके साथ है और आपकी रक्षा के लिए खड़ा है। हमारे देश की महिलाएं देश का नेतृत्व कर रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। महिलाएं परिवार संभालने के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं, देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। देश की विकास, समृद्धि और खुशहाली में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास और भरोसे का पर्व है। यह बहनों की रक्षा करने का पर्व है। उन्होंने कहा, "सभी भाइयों से मेरी अपील है कि वह बहनों के साथ हमेशा खड़े रहें, उनके जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सहयोग करें। इस पर्व से हमें यही प्रेरणा मिलती है।"
इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने आज सुबह देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, परस्पर स्नेह और विश्वास के महापर्व रक्षाबंधन की अनन्त शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर अटूट बंधन की इस डोर को मजूबत करें। यह त्योहार मेरी सभी बहनों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए, उनकी हर मनोकामना पूरी हो; यही मेरी अभिलाषा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story