अन्य
नीरज और भारतीय हॉकी टीम की जीत पर लोकसभा स्पीकर ने दी बधाई
jantaserishta.com
9 Aug 2024 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम और रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर उनकी प्रशंसा की।
पेरिस ओलंपिक में गुरुवार (8 अगस्त) का दिन भारत के लिए काफी हद तक अच्छा रहा। पहले भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज जीता और उसके बाद देर रात जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा द्वारा लगातार दो ओलंपिक खेल में पदक जीतना बड़ी सफलता है, जो निश्चित रूप से हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
उन्होंने आगे कहा,"मैं अपनी ओर से और पूरे सदन की ओर से भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हम अपने खिलाड़ियों को उनकी भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
लोकसभा में मौजूद सभी सांसदों ने मेज थपथपाकर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





